श्रीनगर, 13 नवंबर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 को जम्मू एवं कश्मीर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। भाजपा के शीर्ष सूत्रों ने आईएएनएस को यहां बताया, “मोदी गंदरबल और श्रीनगर जिला में 21 नवंबर को जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह 22 नवंबर को जम्मू क्षेत्र में रैलियों को संबोधित करेंगे।”
भाजपा जम्मू एवं कश्मीर के सभी 87 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर रही है और इसने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है।
भाजपा ने हालांकि, ’44 प्लस’ सीटों को जीतने की योजना को ’50 प्लस’ में तब्दील कर दिया है, जो राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने की पार्टी की गंभीरता की तरफ इशारा कर रही है।
पीपुल्स कान्फ्रेस के सज्जाद लोन ने नई दिल्ली में मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन पर काम नहीं कर रहे।
सज्जाद ने हालांकि, यह स्वीकारा है कि उनकी पार्टी चुनाव परिणाम आने के बाद के विकल्पों पर विचार करेगी, जो कि चुनाव के नतीजे पर निर्भर करेगा।
dharmpath.com dharmpath