कश्मीर में मौसम सुहावना, बारिश के आसार

श्रीनगर, 20 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में हल्की धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। शाम के वक्त गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।”

राज्य का न्यूनतम तापमान बुधवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया, “पूरे दिन धूप और बदली का दौर जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “जम्मू क्षेत्र में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।”

इस बीच, बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहनों का एकतरफा यातायात जारी रहा।

इसके अलावा मुगल मार्ग पर भी जम्मू के पुंछ जिले से कश्मीर के शोपियां के लिए यातायात खोल दिया गया।

यातायात पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “मुगल मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण इस मार्ग पर सिर्फ हल्के वाहनों को परिगमन की अनुमति दी गई है और यहां भी एकतरफा यातायात के जरिए वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493