कश्मीर में रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर

श्रीनगर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बुधवार रात बदली छाए रहने से गुरुवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 1.8 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया, “लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में रात का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि करगिल में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने बताया, “जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, कटरा में 12.4 डिग्री, बटोट में 8.5 डिग्री, बनिहाल में 3.6 डिग्री और भदरवाह में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493