कश्मीर में विधायक इंजीनियर राशिद पर फिर हमला

जम्मू, 25 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के विधायक इंजीनियर राशिद पर बुधवार को राज्य के किश्तवाड़ जिले में एक बार फिर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

गौरतलब है इससे पहले भाजपा विधायकों ने गोमांस पार्टी आयोजित करने के बाद विधानसभा में राशिद पर हमला किया था।

राशिद पर किश्तवाड़ में भद्रवाह शहर में हमला किया गया। वह एक निर्दलीय विधायक हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “बदमाशों ने आज (बुधवार को) दुमेल (भद्रवाह) में इंजीनियर राशिद के वाहन के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने विधायक और उनके पीआरओ इनाम उल नबी के ऊपर स्याही भी फेंकी।”

पुलिस ने घटना के बारे में एक मामला दर्ज कर लिया है।

इंजीनियर राशिद ने हाल ही में श्रीनगर में स्थित विधायक निवास के अंदर गोमांस पार्टी आयोजित कर एक विवाद को जन्म दिया था। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने राज्य विधानसभा में उनकी पिटाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493