श्रीनगर, 26 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आंसू गैस का गोला फटने से एक पुलिसकर्मी की जान चली गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्राल शहर के मेहराजुद्दीन बाबा की पंपोर बाजार चौक पर आंसू गैस का गोला फटने से मौत हो गई। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पंपोर में शनिवार को आतंकवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवानों की जान चली गई थी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो आतंकवादी भी मारे गए थे। इसके एक दिन बाद रविवार को यहां बंद था।
dharmpath.com dharmpath