ग्लेनडेल (एरिजोना) , 26 जून (आईएएनएस)। कार्लोस बाक्का की ओर से किए गए गोल ने कोपा अमेरिका के सौैवें संस्करण में कोलंबिया को तीसरे स्थान पर ला खड़ा किया।
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ फोनिक्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में कोलंबिया ने मेजबान टीम अमेरिका को 1-0 से मात दी।
तीसरे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मुकाबले में कोलंबिया के लिए बाक्का ने मुकाबले के 31वें मिनट में गोल दागा। यह खिलाड़ी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दागा गया 13वां गोल था। हालांकि, अमेरिका की टीम ने काफी मजबूत चुनौती दी थी।
अमेरिका को इस बीच, फ्री किक से गोल का मुकाबला मिला था, लेकिन टीम इसे हासिल करने से चूक गई।
कोलंबिया के एक खिलाड़ी के साथ रेफरी के सामने ही मारने के लिए अमेरिका के मिशेल ओरोज्को को मैदान से वापस भेज दिया गया।
dharmpath.com dharmpath