कश्मीर में शव मिलने के दूसरे दिन भी हिंसा

श्रीनगर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में तीन युवकों के शव मिलने के दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन और झड़पें जारी हैं।

पुलिस ने पट्टन इलाके में सेब के एक बगीचे से बरामद तीनों शवों की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन से अलग हुए आंतकी संगठन, लश्कर-ए-इस्लामी के आतंकियों के रूप में की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, तीनों हत्याएं दोनों गुटों के बीच आपसी दुश्मनी के कारण हुई है।

मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्सों में झड़प की वारदातें हुईं। पूर्ण बंद के चलते पट्टन, पल्हालन सोपोर और पड़ोसी शहरों में दुकानें, उद्योग, परिवहन और संस्थान बंद रहे।

पुलिस ने सोमवार को कहा था कि लश्कर-ए-इस्लामी संगठन के दोनों आतंकी बारामुला जिले के रहने वाले थे, जबकि तीसरा आतंकी जिसकी शिनाख्त मंगलवार को की गई थी, वह उसी जिले के सोपोर का था।

अलगाववादी गुरिल्ला संगठन लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना आतंकी कमांडर कयूम नजर है, जो अप्रैल-मई में उत्तरी कश्मीर और श्रीनगर के कई हिस्सों में फोन सेवा बाधित करने के कारण खबरों में छाया रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493