नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल एम.एन.राय को गुरुवार को यहां श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने दिल्ली कैंट इलाके के श्मशान घाट में उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
कर्नल राय (39) को गणतंत्र दिवस के अवसर पर युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था।
उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक पांच साल का बेटा है।
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल संजीवन सिंह भी मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी भी मारे गए थे।
dharmpath.com dharmpath