कश्मीर में शीतलहर जारी

श्रीनगर, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शनिवार को भी शीत लहर जारी है। राज्य में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “बादल छाए रहने के कारण आज (शनिवार) तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। राज्य में अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि पहलगाम में शून्य से 3.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

लेह में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, कटरा में 8.2 डिग्री, बटोटे में 4.1 डिग्री, बनिहाल में 1.9 डिग्री और भदरवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493