चेन्नई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता मणि रत्नम की आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘काटरु वेलियिदई’ की अगले चरण की शूटिंग सितंबर महीने के अंत में कश्मीर में की जाएगी। फिल्म में अदिती राव हैदरी और कार्ति हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया,”कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग करने के लिए टीम इस महीने के अंत में कश्मीर जाएगी। वे पहले ही जाने वाले थे, लेकिन पहले चरण के पूरा होने में देरी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।”
इस चरण में कार्ति, अदिति और श्रीनाथ के बीच दृश्य फिल्माए जाएंगे।
अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में ए.आर. रहमान ने संगीत और रवि वर्मा ने छायांकन किया है।
dharmpath.com dharmpath