चेन्नई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए अजरबेजान की राजधानी बाकू में चल रहे शतरंज ओलम्पियाड के दूसरे दौर में क्रमश: कोस्टारिका और ब्राजील को हरा दिया।
चेन्नई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए अजरबेजान की राजधानी बाकू में चल रहे शतरंज ओलम्पियाड के दूसरे दौर में क्रमश: कोस्टारिका और ब्राजील को हरा दिया।
हालांकि पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली कमतर रैंक वाली ब्राजीलियाई प्रतिद्वंद्वी से हार गईं।
ओपन वर्ग में 11वीं वरीय भारतीय पुरुष टीम ने कोस्टारिका को हराकर पूरे अंक हासिल किए। ग्रैंड मास्टर विदित संतोष गुजराती ने मात्र 32 चालों में जीत हासिल कर टीम को विजयी शुरुआत दिलाई।
विदित के बाद ग्रैंड मास्टर बी. अधिबान, ग्रैंड मास्टर एस. पी. सेतुरमन और ग्रैंड मास्टर कार्तिकेयन मुरली ने भी बिना किसी परेशानी के अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हरा दिया।
हालांकि भारतीय महिला टीम अपने मैच से पूरे अंक हासिल नहीं कर सकी।
टॉप बोर्ड पर पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त हरिका को ब्राजील की अंतर्राष्ट्रीय मास्टर जुलियाना सायुमी तेराओ के हाथों 74 चालों तक चले जटिल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी।
हालांकि भारतीय महिला टीम की अन्य खिलाड़ियों महिला ग्रैंड मास्टर सौम्या स्वामिनाथन, महिला अंतर्राष्ट्रीय मास्टर प्रत्युषा बोद्दा और तानिया सचदेव ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
पांचवीं वरीय भारतीय महिला टीम यह मुकाबला 3-1 से अपने नाम करने में सफल रही।
dharmpath.com dharmpath