श्रीनगर, 27 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि ठठरी जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर खानपुरा में एक गहरी खाई में गिर गई।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि चार अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath