श्रीनगर, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर किए गए आतंकवादी हमले में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।
श्रीनगर में पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, “सीआरपीएफ के शिविर पर आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती हमला करने के दौरान सीआरपीएफ की 45 बटालियन और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया।”
प्रवक्ता ने बताया कि हमले को असफल कर दिया गया है।
संबल में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन का मुख्यालय है, जिसका नेतृत्व चेतन कुमार चीता ने किया था, जिन्होंने पिछले साल बांदीपोरा में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए नौ गोलियां लगने के बावजूद मौत को मात दे दी थी।
dharmpath.com dharmpath