कश्मीर में सीमा पार व्यापार पर रोक

जम्मू, 3 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर को दो हिस्सों में विभाजित करने वाली नियंत्रण रेखा पर सीमा पार व्यापार बुधवार को एक सप्ताह के लिए रोक दिया गया है।

पुंछ में जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर ‘चकन द बाग’ सीमा चौकी के जरिए होने वाला व्यापार इस सप्ताह नहीं होगा।

अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान प्रशासन ने नियंत्रण रेखा के अपने हिस्से में चकन द बाग केंद्र में अपने व्यापार सुविधा अधिकारियों को सूचित कर दिया है कि इस सप्ताह व्यापार स्थगित रहेगा।”

कश्मीर के विभाजित हिस्सों के बीच नियंत्रण रेखा पर सीमा पार व्यापार आमतौर पर सप्ताह में तीन दिन पुंछ जिले के चकन द बाग और घाटी के बारामुला जिले में स्थित उरी से होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493