कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर मोबाइल सेवाएं बंद

श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में प्रशासन ने शुक्रवार को मोबाइल सेवाएं बंद कर दी।

मोबाइल सेवाओं के बंद होने से मोबाइल पर कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधाएं भी फिलहाल बंद पड़ी हैं।

अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण और परेड के मद्देनजर ऐहतियातन यह कदम उठाया गया है।

सूत्रों का कहना हैकि दोपहर तक सेवाओं के बहाल होने की उम्मीद है।

गैर स्थानीय महिला आत्मघाती हमलावर के श्रीनगर शहर में मौजूदगी की खुफिया रिपोर्ट के बाद प्रशासन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता और इसी के मद्देनजर शहर के आधिकारिक कार्यक्रम स्थलों और अन्य जिला मुख्यालयों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरत रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493