कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को मार गिराया

श्रीनगर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ कुछ समय तक हुई मुठभेड़ के बाद उसे मार गिराया।

सुरक्षा बलों की गोली से मरने वाले आतंकवादी की अभी पहचान नहीं की जा सकी है। उसे कुपवाड़ा जिले के कांठपोरा (सोगम) गांव में मार गिराया गया।

राज्य की सेना तथा पुलिस के विशेष संचालन समूह ने गोपनीय जानकारी के आधार पर इलाके को गुरुवार देर शाम ही चारों ओर से घेर लिया था।

छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में संवाददाताओं से बताया, “मुठभेड़ खत्म हो गई है, एक आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया। उसकी पहचान की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493