कश्मीर में सेना के काफिले पर हमला, 2 जवान जख्मी

श्रीनगर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कद दिया, और इस हमले में दो जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर स्थित झेलम घाटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के पास काफिले पर आतंवादियों ने गोलीबारी की।

सेना का काफिले बारमूला शहर से श्रीनगर शहर के लिए जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले शनिवार को यह हमला हुआ है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मोदी 9.2 किलोमीटर लंबी नैशारी-चेनानी सुरंग का उद्धघाटन करेंगे, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के जरिए जम्मू क्षेत्र के ऊधमपुर और रामबन जिले को जोड़ती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493