कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी

जम्मू, 15 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पाकिस्तान की ओर से सैन्य चौकियों पर गोलीबारी की गई।

सेना के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले में भारतीय सेना की चौकियों पर सुबह 7.30 बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू की गई।

उन्होंने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने 82 एमएम के मोर्टार और स्वचालित हथियारों से मंडी और सौजियान सेक्टर में हमारी चौकियों पर गोलीबारी की।”

उन्होंने कहा, “हमारी सेना ने भी प्रभावी तरीके से समान क्षमता के हथियारों से जवाबी कार्रवाई की।”

प्रवक्ता ने कहा कि पािकस्तान ने शुक्रवार रात में भी दो सेक्टरों में भारतीय चौकियों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की ओर से तड़के तीन बजे भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493