कश्मीर में हरियाणा के पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

श्रीनगर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में सोमवार को हरियाणा के एक पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद के निवासी पवन चंद गांधी के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493