कश्मीर में हल्की बर्फबारी, शुक्रवार से मौसम में सुधार के आसार

श्रीनगर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर में गुरुवार को ताजा बर्फबारी और जम्मू में बारिश हुई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम में सुधार का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

श्रीनगर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर में गुरुवार को ताजा बर्फबारी और जम्मू में बारिश हुई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम में सुधार का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि पहलगाम का शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री नीचे रहा।

लद्दाख क्षेत्र के लेह का तापमान शून्य से 9.1 डिग्री नीचे, कारगिल का शून्य से 18.4 डिग्री नीचे और द्रास का शून्य से 14.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू का तापमान 10.1 डिग्री, कटरा का 8.2 डिग्री, बटोट और बनिहाल का 0.3 डिग्री और भदरवाह का 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493