अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के हिमस्खलन होने से वहां स्थित पुलिस चौकी इसकी चपेट में आ गई। हिमस्खलन में सैनिकों के लापता होने की खबर है।
भारतीय थल सेना के प्रवक्ता कर्नल एन.एन जोशी ने बताया, “सियाचिन ग्लेशियर पर 19,600 फीट की ऊंचाई पर बुधवार सुबह हुए हिमस्खलन की चपेट में भारतीय चौकी आ गई। इस चौकी में जूनियर अधिकारी और नौ सैनिक तैनात थे।”
प्रशासन ने क्षेत्र में लापता सैनिकों की तलाश के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है।
जोशी के मुताबिक, “थल सेना और वायु सेना के विशेष दलों को सैनिकों के बचाव में भेज दिया गया है। लेह और उधमपुर शिविर कैंपों की निगरानी में बचाव अभियान शुरू किया गया है।”
सियाचिन ग्लेशियर को विश्व का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र माना जाता है। यह कश्मीर के लद्दाख प्रांत में समुद्र तल से 7,000 मीटर की ऊंचाई पर है।
dharmpath.com dharmpath