कश्मीर में 2 आतंकवादी मार गिराए गए

श्रीनगर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार देर रात दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। शनिवार को सेना का एक जवान मुठभेड़ में यहां शहीद हुआ था।

कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में शनिवार को एवं केरन सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिशों के दौरान यहां मुठभेड़ हुई थी।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टीनेंट कर्नल एन. एन. जाश्ेाी ने श्रीनगर में बताया कि केरन सेक्टर में जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। जबकि शनिवार को तंगधार सेक्टर में एक जवान शहीद हो गया।

उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर सेना का तलाशी अभियान जारी है।

तंगधार में शनिवार को सेना के जवानों ने घुसपैठियों के एक समूह की कोशिशें नाकाम कर दी। पांच से छह की संख्या में हथियारों से लैस घुसपैठिए सीमा पार पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

वहीं, रविवार को केरन में सात से आठ की संख्या में भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की कोशिश सेना ने नाकाम कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493