जम्मू, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में पिछले दो सालों में कुल 547 लोगों ने आत्महत्या कर ली।
मुफ्ती ने नेशनल कांफ्रेंस के विधायक मुबारक गुल के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इनमें से 275 आत्महत्याएं 2017 में, जबकि 272 आत्महत्याएं 2016 में दर्ज की गईं।
dharmpath.com dharmpath