श्रीनगर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में सोमवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ा। यहां तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे लुढ़क गया।
जम्मू एवं कश्मीर में द्रास सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान शून्य से 24.8 डिग्री नीचे चला गया जबकि अधिकतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री नीचे रहा।
घाटी में जलस्रोत जम गए हैं।
श्रीनगर में सोमवार को तापमान शून्य से 4.0 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 12.5 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 11.0 डिग्री नीचे रहा।
लेह कस्बे में तापमान शून्य से 11.8 डिग्री नीचे और कारगिल में 17.6 डिग्री नीचे रहा।
जम्मू शहर में बीती रात का तापमान 5.6 डिग्री, कटरा में 4.2 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1.1 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे रहा।
dharmpath.com dharmpath