श्रीनगर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर विश्वविद्यालय में गुरुवार को कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़े के दौरान एक छात्र पर चाकू से हमला किया गया।
पुलिस से जुड़े सूत्र ने बताया, “घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है।”
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क कार्यालय ने कहा कि घटना की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath