श्रीनगर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारी ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने मृतक की पहचान तारीक अहमद गनी के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि कि उसकी हत्या मेमेंदर गांव में हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “उसे उसके घर के बाहर पास से गोली मारी गई। उसने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में गंभीर चोट के कारण दम तोड़ दिया।”
इलाके से आ रही खबरों में कहा गया है कि मृतक अलगाववादी हुर्रियत समूह का कार्यकर्ता था।
dharmpath.com dharmpath