श्रीनगर, 16 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सेना के आयुध भंडार में हुए विस्फोट में दो मजदूर घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि खुंदरू आयुध भंडार में हुए विस्फोट के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक पुलिस सूत्र ने कहा, “विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।”
इसके पहले अगस्त 2007 में इसी आयुध भंडार में आग के कारण हुए विस्फोटों में चार लोगों की मौत हो गई थी और तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath