श्रीनगर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के एक निजी स्कूल ने एक शिक्षक जोड़े को उनके प्रेम संबंध को लेकर स्कूल से बर्खास्त कर दिया। स्कूल का कहना है कि इससे छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
पुलवामा जिले के पंपोर कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत तारिक अहमद भट और सौम्या बशीर को एक दूसरे से प्यार हो गया। इस बात का पता लगने पर स्कूल ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
जोड़े का आरोप है कि उन्हें 30 नवंबर को स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया, जिस दिन उन्होंने शादी की थी।
dharmpath.com dharmpath