कश्मीर : हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल

श्रीनगर, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के एक गांव में सोमवार को आतंकियों के हमले में अर्धसैनिक बल के पांच जवान घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सड़क खोलने वाले दल पर ग्रेनेड फेंका। यह घटना श्रीनगर से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण कुलगाम के वानपोह गांव के निकट हुई।

ग्रेनेड अपने लक्ष्य से चूक गया और सड़क के किनारे विस्फोट हो गया। सीआरपीएफ के पांच जवानों को चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कुलगाम जिला कश्मीर में जारी अशांति के दौरान बुरी तरह से प्रभावित रहा है। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के 8 जुलाई को मारे जाने बाद फैली अशांति के दौरान घाटी में करीब डेढ़ महीने में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मौतें कुलगाम में हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493