श्रीनगर, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को एक बगीचे से तीन युवकों के शव बरामद हुए। शव मिलने के बाद इलाके में लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा है कि शवों पर गोलियों और मारपीट के निशान हैं।
प्रदर्शन सोपोर और बारामूला में हुए। दोनों ही जगहों पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हुई। दोनों ही जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने दुकानों को बंद करा दिया। इसके साथ ही पट्टन और क्रीरी में प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग को बाधित कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बारामूला जिले के शुरु (दंगेरपुरा) गांव में सेब के एक बगीचे से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। उनकी उम्र 17 से 21 साल के बीच है।”
फिलहाल तीनों में से किसी भी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बारामूला के जिला अस्पताल में भेजा है।
dharmpath.com dharmpath