आर्थिक मंत्री मोदेस्ते बहाती ने सोमवार को कहा, “शिक्षकों को भुगतान करने के लिए दो जीपों में सवार ट्रस्ट मर्चेट बैंक का काफिला 3.6 करोड़ कांगो फ्रैंक (लगभग 40 हजार अमेरिकी डॉलर) लेकर जा रहा था। रविवार को हुए इस हमले के बाद से लेकर अब तक लगभग 60 लाख फ्रैंक बरामद हो चुके हैं।”
क्षेत्र में तैनात सेना के एक सूत्र ने कहा कि हमलावरों ने नकदी ले जा रहे काफिले पर एक ग्रेनेड फेंका और फिर रॉकेट दागे।
उन्होंने कहा कि हमले के दौरान वाहन पलट गया और सवार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath