लीबिया तट से 350 शरणार्थी मुक्त कराए गए

त्रिपोली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। तटरक्षकों ने मंगलवार को लिबिया के गरबुल्ली तट से 350 शरणार्थियों को मुक्त कराया। मीडिया में जारी खबर में यह जानकारी दी गई है।

लीबियाई जलसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि राजधानी त्रिपोली से 60 किमी पूर्व तटरक्षकों को एक नाव मिली थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह यूरोपीय जहाजों ने लीबिया के तट से 4,500 से ज्यादा शरणार्थियों को मुक्त कराया था।

शरणार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन के मुताबिक 3,50,000 से ज्यादा शरणार्थियों ने इस वर्ष यूरोप जाने के लिए भूमध्य सागर पार किया है। इनमें से काफी लीबिया से चले गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493