कांग्रेस, अकाली कार्यकर्ता आपस में भिड़े

चंडीगढ़, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाब के फिरोजपुर जिले में पुलिस की उपस्थिति में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल के समर्थक आपस में भिड़ गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई और पत्थरों, ईंट और डंडों से एक-दूसरे पर हमले किए।

हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। कुछ वाहन जरूरत क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह झड़प फिरोजपुर के मखू और मलानवाला में हुई।

इस झड़प के बाद क्षेत्र में तनाव है।

जिस समय यह घटना हुई, पंजाब पुलिस पर्याप्त संख्या में तैनात थी, लेकिन उसने हस्तक्षेप नहीं किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पंजाब में नगरपालिका चुनाव 17 दिसंबर को होने हैं। इस संदर्भ में नामांकन की तारीख छह दिसंबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493