कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का सवाल,आखिर चुनाव आयोग किसे बचा रहा है

नई दिल्ली – लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा वोटर डिलीशन के मुद्दे पर खुलासे के बाद देश की सियासत गर्म है। कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोट डिलीशन का मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ बीजेपी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अलंद में मतदाता सूची से वोट डिलीशन की जांच कर रही सीआईडी ने पिछले 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे, लेकिन आयोग ने कोई अहम जानकारी साझा नहीं की। खड़गे ने दावा किया कि चुनाव आयोग की यह चुप्पी उन असली दोषियों तक पहुंचने में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।

खड़गे ने राहुल गांधी द्वारा ‘वोट चोरी’ को लेकर किए गए खुलासों का हवाला देते हुए कहा कि अब ठोस सबूत सामने आ चुके हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि अलंद में संगठित तरीके से वोट हटाए गए। खड़गे ने सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर चुनाव आयोग किसे बचा रहा है?

चुनाव आयोग किसे बचा रहा है?
* क्या बीजेपी हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने वाली संस्थाओं को ही खोखला कर रही है?
* क्या हम ऐसा लोकतंत्र बर्दाश्त कर सकते हैं जहां चुनाव प्रणाली को #VoteChoriFactory द्वारा ध्वस्त किया जा रहा हो?

उन्होंने कहा कि देश के लोगों, खासकर युवाओं को ये सवाल जोरदार तरीके से पूछने चाहिए। खड़गे ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इन सवालों को गंभीरता से उठाएं, क्योंकि लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता सूची की पवित्रता और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर टिकी होती है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493