कांग्रेस ईरान परमाणु समझौते को नहीं बदल सकता : केरी

वाशिंगटन, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने बुधवार को रिपब्लिकन सीनेटरों के पत्र में किए गए उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर होने वाले किसी भी समझौते को यदि कांग्रेस से मंजूरी नहीं मिलती है तो यह अमान्य हो जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, केरी ने कहा कि कांग्रेस ईरान और विश्व की छह महाशक्तियों के बीच होने वाले संभावित समझौते की शर्तो को नहीं बदल सकती।

उन्होंने सीनेटरों के पत्र का जिक्र करते हुए कहा, “सीनेटरों का यह कहना गलत है कि कांग्रेस किसी भी वक्त एक समझौते की शर्तो को बदल सकती है। यह बिल्कुल गलत है। उनके पास दो देशों की सरकारों के बीच होने वाले समझौते को बदलने का अधिकार नहीं है।”

करीब 50 रिपब्लिकन सीनेटरों ने एक पत्र में ईरान को आगाह किया है कि इसके समझौते को यदि अमेरिकी कांग्रेस ने मंजूरी नहीं दी तो राष्ट्रपति बराक ओबामा के दो साल बाद सत्ता से हटते ही यह अमान्य हो जाएगा। यह पत्र सोमवार को सार्वजनिक हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493