बिग बी के साथ शूटिंग करके सम्मानित महसूस कर रहे विक्रम, मंजू

चेन्नई, 12 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता विक्रम प्रभु और अभिनेत्री मंजू वारियर का महानायक अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग करके सपना साकार हो गया। दोनों हाल ही में बिग बी के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

मंजू और विक्रम ने बिग बी के साथ कल्याण जूअलर्स के विज्ञापन की शूटिंग की।

मंजू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “बच्चन सर की यह खूबसूरत पोस्ट साझा कर रही हूं। दिग्गज के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए गर्व महसूस कर रही हूं।”

विक्रम ने इस अनुभव को शब्दों से परे बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “बच्चन सर आपके साथ काम करने का सपना सच हो गया।”

तस्वीर में अभिनेता अखिनेनी नागार्जुन, शिवराजकुमार, विक्रम के पिता प्रभु गणेशन भी नजर आ रहे हैं।

विक्रम ने आगे लिखा, “नागार्जुन अंकल और शिवा अंकल के साथ काम करके धन्य हो गया। और पहली बार पिता जी के साथ पर्दे पर आया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493