कांग्रेस उप्र में लोकसभा, विस दोनों चुनाव जीतेगी : सिंधिया

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को यहां कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में न केवल आगामी लोकसभा चुनाव, बल्कि 2022 का विधानसभा चुनाव भी जीतेगी।

सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, और उन्होंने कहा कि दोनों चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अंतिम रूप देंगे।

उन्होंने यहां मीडिया से कहा, “हम 2019 और 2022 दोनों चुनाव जीतेंगे। रणनीति एक या अलग-अलग भी हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493