कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम (एमसीडी) कर्मचारियों की वेतन अदायगी में निगम की विफलता को लेकर दिल्ली तथा केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता पी.सी.चाको तथा अजय माकन के नेतृत्व में लाजपत नगर के नगर निगम कार्यालय पर किया गया।

चाको ने आईएएनएस से कहा, “एमसीडी कर्मचारियों की वेतन अदायगी में निगम की विफलता को लेकर हम विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।”

माकन ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की खिल्ली उड़ाते हुए उसे वीआईपी तथा वीवीआईपी की पार्टी करार दिया।

माकन ने कहा, “आप ने दावा किया था कि वह आम आदमी की पार्टी है, लेकिन वह अब वीआईपी तथा वीवीआईपी की पार्टी बन गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493