नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के तिमारपुर से पूर्व विधायक सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
बिट्टू ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं आप के वरिष्ठ नेताओं का आभारी हूं कि उन्होंने पार्टी में सेवा का अवसर दिया और सभी वर्ग के लोगों के लिए संघर्ष का मौका दिया।”
बिट्टू कांग्रेस के साथ 1977 में जुड़े और उसी वर्ष उन्होंने दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीता।
राजनीति में आने से पहले बिट्टू का आटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स का कारोबार था।
dharmpath.com dharmpath