कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष ने समर्पण किया

अगरतला, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बिराजित सिन्हा ने कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर त्रिपुरा में एक अदालत में शनिवार को समर्पण कर दिया।

अगरतला, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष बिराजित सिन्हा ने कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर त्रिपुरा में एक अदालत में शनिवार को समर्पण कर दिया।

सिन्हा को 2013 में एक प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया है। अदालत में समर्पण के समय 300 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष ने उनकोती जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में समर्पण कर दिया और जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौतम देबनाथ ने उन्हें अगले आदेश तक के लिए जेल भेज दिया।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकोती जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा अक्टूबर 2013 में सिन्हा (65) के खिलाफ सुनाए गए तीन माह कारावास की सजा को त्रिपुरा उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने सात सितंबर को बरकरार रखा था।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाशीष तलपत्रा ने सिन्हा को जिला अदालत में समर्पण करने को कहा।

सिन्हा के वकील पीयूष बिस्वास ने कहा कि निचली अदालत और उच्च न्यायालय के आदेशों के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है।

सर्वोच्च न्यायालय दो नवंबर को मामले पर सुनवाई करेगा और उसी दिन सिन्हा द्वारा शनिवार को किए गए समर्पण से संबंधित रपट भी सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पेश की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493