कांग्रेस की पूर्व सांसद कृष्णा कुमारी का निधन

जयपुर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। जोधपुर से कांग्रेस की सांसद रह चुकीं कृष्णा कुमारी का हृदयाघात के कारण यहां निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि सोमवार रात उन्हें दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

पूर्व राजमाता के निधन की खबर फैलते ही जोधपुर तथा आस-पास के क्षेत्रों में शोक का वातावरण छा गया।

मारवाड़ के पूर्व नरेश, हनवंत सिंह की पत्नी कृष्णा कुमारी के परिवार में दो पुत्रियां चंद्रेश कुमारी, शैलेश कुमारी और पुत्र गज सिंह हैं।

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “जोधपुर की राजमाता और पूर्व सांसद कृष्णा कुमारी जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। पीड़ित परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

कृष्णा कुमारी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भी दुख प्रकट किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493