भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को जीत की ओर बढ़ते देखकर उत्साहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस को अब अपना नाम बदल लेना चाहिए।

शिवराज ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि, ‘कर्नाटक नतीजों से अब समय आ गया है जब अखिल भारतीय कांग्रेस को अपना नाम बदलकर पांडिचेरी, मिजोरम, पंजाब कांग्रेस (पीएमपी) कर लेना चाहिए।’
ज्ञात हो कि कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक की सत्ता निकलती नजर आ रही है, जिसके बाद कांग्रेस पांडिचेरी, मिजोरम और पंजाब अर्थात तीन राज्यों में ही सिमट कर रह जाएगी। इसी के आधार पर शिवराज ने ट्वीट किया है।
dharmpath.com dharmpath