नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने इसे अपनी जीवन यात्रा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव कहा।
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने इसे अपनी जीवन यात्रा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव कहा।
कृष्णा ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में एक महान भारत का उदय हो रहा है।
कृष्णा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कुछ समय पहले यह कहते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी कि वह उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
कृष्णा ने यहां मीडिया से कहा, “यह एक महान यात्रा रही है और राष्ट्र सेवा की अपनी जारी यात्रा में मैं बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया हूं। भाजपा में शामिल होकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में अब एक महान भारत का उदय हो रहा है।”
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कृष्णा ने कहा कि जब वह 1999-2004 के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे, उस समय भाजपा के महान नेतृत्व से उनका जुड़ाव रहा है।
कृष्णा मनमोहन सिंह की सरकार में विदेश मंत्री भी थे।
कृष्णा के भाजपा में शामिल होने से अगले वर्ष होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभियान को मजबूती मिल सकती है।
भाजपा दक्षिण कर्नाटक में अपनी उपस्थिति बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, जहां कृष्णा प्रभावी वोक्कालिगा समुदाय में एक रसूख वाले नेता हैं।
dharmpath.com dharmpath