कांग्रेस के बंद से सख्ती से निपटेगी केरल सरकार

तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल सरकार ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) द्वारा सोमवार को आहूत दिनभर के बंद से निपटने के लिए सभी कदम उठा लिए गए हैं।

यूडीएफ ने राज्य और केंद्र की ‘जन-विरोधी’ नीतियों और पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ बंद का आह्वान किया है।

राज्य सरकार ने कहा कि पुलिस वाहनों की आवाजाही रोकने और दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान जबरन बंद कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को सरकारी और निजी बसों का सामान्य संचालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493