कांग्रेस के लवली दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह जानकारी पार्टी ने रविवार को दी।

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह जानकारी पार्टी ने रविवार को दी।

दिल्ली में मतदान सात फरवरी को होना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के दिल्ली मामलों के प्रभारी पी.सी. चाको ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, “पार्टी ने गांधीनगर सीट से उम्मीदवार लवली से अनुरोध किया कि वह उम्मीदवारी वापस ले लें और पार्टी की चुनावी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करें।”

लवली का नाम कांग्रेस की पहली सूची में ही शामिल था। शीला सरकार में पूर्व मंत्री रहे लवली कांग्रेस के उन आठ उम्मीदवारों में शामिल थे, जिन्होंने दिसंबर 2013 के चुनाव में जीत दर्ज कराई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493