कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम.एम. जैकब का निधन

कोट्टायम (केरल), 8 जुलाई (आईएएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल एम.एम. जैकब का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

दिवंगत नेता के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जैकब (92) उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे।

वह पार्टी की बैठकों का हिस्सा बनकर राजनीति में सक्रिय बने हुए थे और केरल के पलाई में बस गए थे और यहीं पर सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वह 1995 से 2007 तक मेघालय के राज्यपाल रहे।

वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव की कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई ने रविवार व सोमवार के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493