कांग्रेस के साथ गठजोड़ गलत निर्णय था : गुरुदास दासगुप्ता

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। वामपंथी दलों का पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से हाथ मिलाना गलत था। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अनुभवी नेता गुरुदास दासगुप्ता ने गुरुवार को ऐसा कहा।

सीपीआई नेता ने कहा, “कांग्रेस के साथ गठजोड़ एक गलत निर्णय था। इससे हमें फायदा नहीं मिला।”

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में वापसी दिख रही है।

दासगुप्ता ने टीवी चैनल टाइम्स नाऊ से बातचीत में कहा, “यह गहरे आत्मनिरीक्षण का समय है। मैं समझता हूं कि कांग्रेस से समझौता सही कदम नहीं था। उनके वोट बढ़े, लेकिन हमारे वोट कम हो गए।”

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामदलों ने चुनावपूर्व गठबंधन किया था। साल 2011 में तृणमूल कांग्रेस राज्य में वामपंथी दलों के 37 साल लंबे शासन का अंत कर सत्ता में आई थी।

वामपंथी पार्टियों की इस बात के लिए अलोचना का सामना करना पड़ा कि जहां वे केरल में कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे थे, वहीं पश्चिम बंगाल में उनका गठबंधन था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493