कांग्रेस के हंगामे के बीच जेटली का बजट भाषण

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री ई. अहमद के निधन के मद्देनजर सदन की कार्यवाही स्थगित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के हंगामे के बीच बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का बजट भाषण जारी रहा।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नेतृत्व में सदस्यों ने अहमद को श्रद्धांजलि दी और उनके सम्मान में सदन में दो मिनट का मौन रखा गया।

महाजन ने कहा कि बजट पेश किया जाना एक संवैधानिक दायित्व है और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बजट पेश करने के लिए खासतौर पर एक फरवरी का दिन तय किया है।

महाजन ने कहा कि अहमद के सम्मान में गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित की जाएगी।

हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अहमद के सम्मान में दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने का आग्रह किया।

लेकिन, अध्यक्ष ने यह कहते हुए कि उन्होंने पहले ही इस पर स्पष्टीकरण दे दिया है, जेटली को बजट पेश करने को कहा।

जेटली का बजट भाषण शुरू होते ही कांग्रेस सदस्यों ने भारी हंगामा किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493