कांग्रेस को केरल की 20 में 18 सीटों पर बढ़त (लीड-1)

तिरुवनंतपुरम, 23 मई (आईएएनएस)। केरल की 20 लोकसभा सीटों पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 18 सीटों पर और वाम दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार शुरुआती बढ़त मिलने के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वे अब कांग्रेस के शशि थरूर से लगभग 1,000 मतों से पीछे हैं।

वाम उम्मीदवार कन्नूर में लगभग 300 मतों और मावेलिकेरा में लगभग 600 मतों से आगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493