कांग्रेस गठबंधन नहीं करना चाहती : सिसोदिया

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के साथ गठबंधन संभव नहीं है, क्योंकि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने हरियाणा में गठबंधन से इंकार कर दिया है।

सिसोदिया ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप दिल्ली में लोकप्रिय है और सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। जबकि कांग्रेस एक सीट भी नहीं जीत पाएगी।

सिसोदिया ने कहा कि फिर भी आप ने गठबंधन पर जोर दिया, न सिर्फ दिल्ली में बल्कि दूसरे राज्यों में भी, ताकि मोदी-शाह की जोड़ी को सत्ता में आने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा, “हम दिल्ली में लोकप्रिय हैं और सभी सात सीटें जीत सकते हैं। दिल्ली में कांग्रेस का न तो कोई विधायक है और न कोई सांसद। फिर भी वह आधी लोकसभा सीटें चाहती है। यदि हम कांग्रेस को कुछ सीटें देते हैं, तो भी वह एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई चक्र की बातचीत के बाद गठबंधन की योजना को त्याग दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शुक्रवार को आप और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन के प्रस्ताव से पीछे हट गई, जिससे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराया जा सकता था।

सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने पहले सीट बंटवारे के लिए 6:3:1 का फॉर्मूला पेश किया था, जिसमें छह सीटें कांग्रेस को, तीन जेजेपी और एक आप को मिलनी थी। इसे बाद में 7:3:1 कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “हमने हरियाणा और दूसरी जगह एक गठबंधन के लिए हर संभव प्रयास किया। हम दिल्ली में भी 4:3 के फॉर्मूले पर तैयार थे। लेकिन कांग्रेस पिछली रात पीछे हट गई।”

सिसोदिया ने कहा, “कांग्रेस हरियाणा में गठबंधन नहीं करना चाहती। यह अबतक समय बर्बाद कर रही थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493